निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का डीएम ने निरीक्षण कर लिया जायजा

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने मऊ में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य मानक के अनुसार और समय पर पूरा किया जाए। आमजन की आवागमन में किसी भी परेशानी का सामना न करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए। परियोजना की लागत 99.63 करोड़ रुपये है और इसकी भौतिक प्रगति 55 प्रतिशत है।

निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का डीएम ने निरीक्षण कर लिया जायजा

मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने शुक्रवार को जनपद मुख्यालय स्थित बाल निकेतन के पास निर्माणधीन रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण करके जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सेतु निगम के अधिकारियों को मानक के अनुरुप कार्य निर्धारित समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। निर्माण कार्य की गहन मानिटरिंग करते हुए प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश जारी किया। वहीं निर्माण कार्य के दौरान आमजन को आवागमन में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े इसको भी लेकर सख्त निर्देश जारी किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का गहन जायजा लिया। कार्यदायी संस्था और अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी हासिल किया।

निर्धारित समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी जारी किया। डीएम ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों, निर्माण की तकनीकी, व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर उपलब्ध कराने के भी निर्देश जारी किया। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को सारे निर्माण कार्य मानक के अनुरूप पूर्ण करने का निर्देश जारी किया। निर्धारित समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के दोनों तरफ चलायमान रास्ता भी तत्काल निर्मित करने का निर्देश दिया, जिससे आम जनों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। सेतु निगम के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि परियोजना की स्वीकृति 9 सितंबर 2023 को हुई थी, इसकी कुल लागत 99.63 करोड़ रुपये है। यह परियोजना 15 मार्च 2024 को प्रारंभ हुई और इस परियोजना के पूर्ण होने की अंतिम तिथि 30 जून 2027 है। अब तक परियोजना की कुल भौतिक प्रगति 55 प्रतिशत है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।