Mau News: आवास के लिए आवंटित भूमि पर कब्जा दिलाने की गुहार

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

Mau News: - तहसील समाधान दिवस में 85 मामलों में छह का निस्तारण नंद वर्द्धन की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राशन, अतिक्रमण और रास्ते के

Mau News: आवास के लिए आवंटित भूमि पर कब्जा दिलाने की गुहार

Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राशन, अतिक्रमण और रास्ते के विवाद समेत कुल 85 मामले आए। इसमें से 06 शिकायतों का मौके पर ही तत्काल निस्तारण किया गया, जबकि 04 शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजा गया। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 52 शिकायतें राजस्व विभाग तथा 18 शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित थीं। जनसुनवाई में भोपतपुर निवासी भरत ने आवास के लिए आवंटित भूमि पर कब्जा दिलाने की जिलाधिकारी से गुहार लगाई। साथ ही सोनिसा गांव निवासी जयराम पांडेय ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की।

सरसेना निवासी राजबली ने भूमिधरी भूमि पर निर्माण रोकने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। मड़हा पट्टी गांव के ग्राम प्रधान बृजराज निषाद ने चकमार्ग पर हुए अवैध कब्जे को हटाने की मांग की। सैदपुर मोहल्ला निवासी गुलाबचंद ने नोटिस जारी होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जाने की शिकायत की। इसी प्रकार भातकोल निवासी राजेंद्र कुमार ने चकमार्ग से कब्जा हटाने, गालीबपुर गांव निवासी जमील अहमद ने चकमार्ग के सीमांकन कराने की मांग किया। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और अधिकारी मौके पर जाकर मामलों की जांच करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री, सीओ जितेंद्र कुमार, तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार पांडेय, नायब तहसीलदार गौरव शाह, कोतवाल कमलकांत वर्मा समेत जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमऊMau News: आवास के लिए आवंटित भूमि पर कब्जा दिलाने की गुहार