पीसीएस प्री की परीक्षा कल, तैयारी पूरी

पीसीएस प्री की परीक्षा कल, तैयारी पूरी

संक्षेप:

Mau News - मऊ जिला प्रशासन ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 23 केंद्रों पर 10296 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है और...

Oct 11, 2025 02:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

मऊ,संवाददाता। जिला प्रशासन ने रविवार को जिले में आयोजित होने वाली पीएसीएस प्रारंभिक परीक्षा को शांतिपूर्ण से ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के 23 केंद्रों पर 10296 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्रों को 23 सेक्टरों और चार जोन में बांटा कर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न कराई जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सेक्टर और स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट स्तर से नजर रखी जाएगी। लोक सेवा आयोग प्रयागराज के द्वारा 12 अक्तूबर को जिले में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिले में परीक्षा के लिए 23 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। प्रशासन ने शनिवार को सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। आयोग के निर्देशानुसार संपन्न कराई जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। परीक्षा केंद्रों को 23 सेक्टर और चार जोन में बांटा गया है। 23 सेक्टरों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इनके अलावा स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी।