प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक सजा दिलाने के निर्देश

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

मऊ में अभियोजन निदेशक ललित मुदगल ने जिला अभियोजन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अभियोजन अधिकारियों के साथ बैठक में लंबित मामलों में प्रभावी पैरवी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्यायालय में मजबूत पक्ष प्रस्तुत करने के लिए गुणवत्ता, समयबद्धता और समन्वय आवश्यक हैं। गंभीर आपराधिक मामलों में कठोर सजा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक सजा दिलाने के निर्देश

मऊ, संवाददाता। प्रदेश के अभियोजन निदेशक ललित मुदगल ने मंगलवार को जिला अभियोजन कार्यालय का निरीक्षण किया। जिला अभियोजन कार्यालय पहुंचने पर अपर निदेशक अभियोजन आज़मगढ़ मंडल भानुप्रताप पाण्डेय ने उनका स्वागत किया। इसके बाद अभियोजन निदेशक ने कलक्ट्रेट सभागार में अभियोजन अधिकारियों, सहायक अभियोजन अधिकारियों, जिला शासकीय अधिवक्ताओं एवं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने शासकीय एवं सहायक शासकीय अधिवक्ताओं से भी संवाद कर लंबित एवं संवेदनशील मामलों में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए। कहा कि अभियोजन कार्य में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं समन्वय अत्यंत आवश्यक है, जिससे न्यायालय में मजबूत पक्ष प्रस्तुत किया जा सके। बैठक के दौरान अभियोजन निदेशक ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की भयमुक्त समाज की संकल्पना को साकार करने के लिए गंभीर आपराधिक मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए तथा समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाए।

संचालन एवं प्रबंधन अभियोजन अधिकारी अभिनव शुक्ला ने किया। बैठक के दौरान संयुक्त निदेशक सीके राय, एसपीओ लक्ष्मीराज सिंह, अभियोजन अधिकारी अभिनव शुक्ला, अभियोजन अधिकारी प्रिया सिंह, प्रभारी डीजीसी अजय कुमार सिंह, एडीजीसी (पॉक्सो) प्रवीण मिश्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।