Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsDIG Sunil Kumar Singh Conducts Surprise Inspection at South Tola Police Station to Strengthen Action Against Criminals
देर शाम थाने पर धमके डीआईजी, किया औचक निरीक्षण

देर शाम थाने पर धमके डीआईजी, किया औचक निरीक्षण

संक्षेप:

Mau News - आजमगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने शुक्रवार को थाना दक्षिण टोला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और विशेष रूप से महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मी सतर्क नजर आए और साफ-सफाई की स्थिति का भी ध्यान रखा गया।

Dec 13, 2025 01:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

मऊ, संवाददाता। आजमगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने शुक्रवार की देर शाम थाना दक्षिण टोला पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया। विशेषतौर पर महिलाओं से सम्बंधित अपराधों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। डीआईजी द्वारा थाने का औचक निरीक्षण से पूरे दिन अफरा-तफरी मची रही। अपराधियों के खिलाफ लगाम कसने को लेकर पुलिस अधिकारियों ने सक्रियता तेज कर दिया है। इस क्रम में शुक्रवार की देर शाम डीआईजी सुनील कुमार सिंह थाना दक्षिण टोला पहुंच गए। डीआईजी के थाने में अचानक पहुंचते ही पुलिसकर्मी पूरी तरह से सतर्क नजर आए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डीआईजी ने थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर आर्डर बुक, भूमि विवाद रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, सीसीटीएनएस शाखा, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह का निरीक्षण करके अभिलेखों की गहन जांच-पड़ताल किए। डीआईजी ने गैंगेस्टर, गुण्डा एक्ट, एचएस में त्वरित कार्रवाई को लेकर निर्देशित किया। महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षी से प्रार्थना पत्रों को गंभीरतापूर्वक सुनने और निस्तारण करने का निर्देश दिया। साथ ही साथ नियमित फीडबैक लेने को लेकर निर्देश जारी किया। डीआईजी ने थाना परिसर में भ्रमण करके साफ—सफाई का भी निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई को उच्च स्तर पर बनाए रखने का निर्देश दिया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष समेत पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।