Mau News: सब रजिस्ट्रार कार्यालय में डीआईजी स्टांप ने किया निरीक्षण
Mau News: सचित्र : 14-मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय का निरीक्षण करते डीआईजी स्टांप आजमगढ़ सब रजिस्ट्रार कार्यालय में डीआईजी ने किया नि

Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना। विजय स्तंभ चौक स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय का गुरुवार को डीआईजी स्टांप आजमगढ़ सुरेश कुमार त्रिपाठी ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखागार, क्रेता-विक्रेता से संबंधित अभिलेखों तथा विभिन्न रजिस्ट्रियों की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान डीआईजी स्टांप ने कंप्यूटर कक्ष, शौचालय, फाइलों के रखरखाव सहित कार्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अभिलेखों के रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं में कमियों को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश सब रजिस्ट्रार प्रहलाद सरोज को दिया। उन्होंने रजिस्ट्री प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने पर जोर देते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक रजिस्ट्री के समय गवाहों का बयान अवश्य दर्ज किया जाए।
साथ ही कार्यालय में आने वाले लोगों को शासन के नियमों के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान लिपिक नीतीश कुमार यादव समेत उप निबंधक कार्यालय के सहयोगी आदि कर्मचारी उपस्थित रहे


