
उतरेजपुर को हराकर तरवा की टीम ने जीता उद्घाटन मैच
Mau News - मुहम्मदाबाद गोहना में डायमंड किंग ईडन चैंपियन ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। 16 टीमों ने भाग लिया, जिसमें उद्घाटन मैच में तरवा ने उतरेजपुर को हराया। तरवा ने 6 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। प्रतियोगिता का संचालन कप्तान चंदन गुप्ता और अन्य सदस्यों ने किया।
मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नॉर्मल ग्राउंड के मैदान में बुधवार को बहुप्रतीक्षित डायमंड किंग ईडन चैंपियन ट्रॉफी पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना की चेयरमैन इंदु देवी एवं उनके प्रतिनिधि दीपक गुप्ता ‘डायमंड’ ने फीता काटकर प्रतियोगिता की शुरुआत किया। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन मैच में तरवा की टीम ने जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश किया। उद्घाटन मैच तरवा (आजमगढ़) और उतरेजपुर मुहम्मदाबाद गोहना के बीच 8-8 ओवर का खेला गया। टॉस जीतकर उतरेशपुर टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित ओवरों में केवल 59 रन ही बना सकी।
बल्लेबाजों को तरवा टीम की कसी हुई गेंदबाजी के सामने रन जुटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। टीम ने मात्र 6 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर उद्घाटन मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के संचालन में कप्तान चंदन गुप्ता, उपाध्यक्ष विशाल अहमद, फैयाज अहमद एवं संदीप यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं कमेंट्री पैनल में सुजीत, अफरोज, बदल और खालिद की जोड़ी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस मौके पर चंद्रभूषण यादव, जुगनू चौरसिया, अमर सोनकर, गुड्डू मिस्त्री, जयविंद कुमार, अजय कुमार, मास्टर छोटू कुमार, ओमप्रकाश राजभर, राजन मौर्य सहित कई टीमों के खिलाड़ी, खेलप्रेमी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




