देवेश ने कठिन परिस्थितियों में मेहनत कर पाई सफलता

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - दोहरीघाट के कोरौली ग्राम सभा में चिकित्सक डॉ. नागेन्द्र राय के सुपौत्र देवेश ने नवल्स एकेडमी से 96.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। बड़े भाई का असामयिक निधन होने के बावजूद देवेश ने मेहनत की और परिवार में खुशियों का माहौल बनाया।

देवेश ने कठिन परिस्थितियों में मेहनत कर पाई सफलता

दोहरीघाट। ब्लॉक अंतर्गत कोरौली ग्राम सभा के ख्यातिलब्ध चिकित्सक रहे डॉ. नागेन्द्र राय के सुपौत्र एवं स्व० आलोक के सुपुत्र देवेश ने नवल्स एकेडमी दोहरीघाट से 96.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। देवेश के चाचा प्रवीण राय ने बताया कि विगत जून महीने में बड़े भाई साहब का असामयिक निधन हो गया था, जिससे परिवार में बहुत शोक था लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद देवेश ने कड़ी मेहनत कर यह सफलता प्राप्त की है जिससे विगत वर्ष में पहली बार परिवार में खुशी का महौल है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।