Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsDevakali Devalas Fair Begins on Chhath A Cultural and Religious Hub in Mau
दस दिवसीय देवलास मेले की तैयारी जोर-शोर से शुरू

दस दिवसीय देवलास मेले की तैयारी जोर-शोर से शुरू

संक्षेप: Mau News - मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक में देवकली देवलास का 10 दिवसीय मेला डाला छठ से शुरू हुआ है। श्रद्धालु बाबा देवल के दर्शन के लिए आते हैं और पोखरे में स्नान करते हैं। मेले में विभिन्न सांस्कृतिक...

Thu, 23 Oct 2025 01:13 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

मऊ। जिले के मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र में स्थित देवकली देवलास का 10 दिवसीय मेला डाला छठ के दिन से शुरू हो गया है। मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस दौरान दूर-दराज से आने वाली दुकानें, मौत का कुआं, सर्कस और झूले सजने लगे हैं। मेले में पहुंचकर श्रद्धालु बाबा देवल के दर्शन करते हैं और पोखरे में स्नान कर मेले का आनंद लेते हैं। यहां घरेलू सामान से लेकर विभिन्न प्रकार की वस्तुएं खरीदी जा सकती हैं। यह मेला लगभग 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। देवलास मेला एक महत्वपूर्ण धार्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक केंद्र है।

यहां बाल सूर्य भगवान का बालार्क सूर्य मंदिर और एक ताल कुंड मौजूद है। इसके अतिरिक्त, विभिन्न समाजों के दर्जनों मंदिर भी हैं। यह स्थान प्रभु श्रीराम और माता जानकी की कथाओं से भी जुड़ा है, जिसे अयोध्या राज्य का पूर्वी द्वार माना जाता है। दीपावली के बाद छठ के अवसर पर यह मेला लगता है। क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना, वलीदपुर, नदवा सराय, घोसी, भातकोल के साथ-साथ मऊ और आजमगढ़ जैसे अन्य स्थानों से भी लोग मेले में आते हैं। मंदिर के बगल में बने पोखर के चारों ओर महिलाएं अर्घ्य देती हैं। मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्त्रमों का भी आयोजन होता है।