Mau News: ड्रेनों, बांधों, रेगुलेटरों, पुलों को सिंचाई विभाग मऊ में कराने की मांग

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

Mau News: - सीडीओ को ज्ञापन सौंपकर बताई समस्याएं, कार्रवाई की किया मांग माध्यम से ड्रेनों, बांधों, रेगुलेटरों, पुलों को मऊ जनपद के सिंचाई विभाग में मंगाने के ल

Mau News: ड्रेनों, बांधों, रेगुलेटरों, पुलों को सिंचाई विभाग मऊ में कराने की मांग

Mau News: मऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव देव प्रकाश राय तथा जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह ने शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव को एक मांग पत्र सौंपा। किसान नेताओं ने पत्रक के माध्यम से ड्रेनों, बांधों, रेगुलेटरों, पुलों को मऊ जनपद के सिंचाई विभाग में मंगाने के लिए कार्रवाई करने की मांग की है। इसका लाभ यह होगा कि मऊ जनपद के अधिकारियों का उपरोक्त कार्यों पर परोक्ष रूप से नियंत्रण रहेगा और सही कार्य भी होता, जिसका जिले की जनता को लाभ भी मिलेगा। द्वय नेताओं ने पत्रक के माध्यम से बताया कि जनपद को बने हुए लगभग 38 वर्ष हो गए, किंतु रतनपुरा ब्लाक में स्थित कुछ बांध, रेगुलेटर, पुल बाढ़ खंड बलिया एवं ड्रेनेज खंड बलिया के अधीन हैं।

इसी तरह से छोटी सरजू ड्रेन एवं भगनही ड्रेन सिंचाई विभाग बाढ़ खंड आजमगढ़ के अधीन है। इन सब ड्रेनों, बांधों और रेगुलेटरों, पुलों के मरम्मत, अनुरक्षण, रखरखाव, खुदाई आदि कार्य का सही अनुरक्षण नहीं हो पाता है और इन सब पर आजमगढ़ और बलिया जिले के विभागीय अधिकारी भारी धन का गोलमाल करते हैं और जिलों से सुदूर होने के कारण इन कार्य स्थलों पर आते भी नहीं है। ऐसे में जिले की जनता को इसका खामिजा भुगतना पड़ता है। उपरोक्त सभी बांधों, ड्रेनों आदि को जनपद के सिंचाई विभाग में मंगाने के लिए कार्रवाई करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें:Madhubani News: पेज 4-3
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsMau News: ड्रेनों, बांधों, रेगुलेटरों, पुलों को सिंचाई विभाग मऊ में कराने की मांग