Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsDemand for Age Relaxation in UP Police Recruitment by Hindu Jagran Samiti Youth Brigade
हिंदू जागरण समिति यूथ ब्रिगेड के सदस्यों ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना

हिंदू जागरण समिति यूथ ब्रिगेड के सदस्यों ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना

संक्षेप:

Mau News - मऊ में हिंदू जागरण समिति यूथ ब्रिगेड ने सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। यह स्थिति युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है।

Jan 05, 2026 04:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

मऊ, संवाददाता। उ.प्र. पुलिस भर्ती में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दिए जाने की मांग को लेकर हिंदू जागरण समिति यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किए। इस दौरान मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपे। चेताया कि अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आरपार का आंदोलन किया जाएगा। हिंदू जागरण समिति यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष आर्यन सिंह ने कहा कि विगत वर्षों में कोविड-19 महामारी भर्ती प्रक्रिया में देरी और विभिन्न प्रशासनिक कारणों से हजारों सामान्य वर्ग के युवाओं की आयु सीमा पार हो चुकी है, इसके चलते वह पुलिस जैसी महत्वपूर्ण सेवा में शामिल होने से वंचित हो रहे हैं।

यह स्थिति न केवल युवाओं के साथ अन्याय है बल्कि उनके भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ भी है। हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेंद्र सिंह ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को पहले से आयु सीमा में छूट का प्रावधान है, जबकि सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ समान परिस्थितियों के बावजूद वह इस सुविधा से वंचित हैं। चेताया गया कि अगर इस मुद्दे पर सरकार की तरफ से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं किया गया तो हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ता आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर प्रान्तीय मंत्री रवि गुप्ता, अभिषेक, अंकित आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;