
घोसी में दिनदहाडे तीन स्थानों से चोरी के बाद दहशत
Mau News - घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत नगर क्षेत्र के बडागांव स्थित सदर इमामबाडा,
घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत नगर क्षेत्र के बडागांव स्थित सदर इमामबाडा, सम्मे माता के स्थान एंव एक आटा चक्की से गुरुवार को दिनदहाडे हौसला बुलंद चोरों ने कीमती सामानों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पिडिडितों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत नगर क्षेत्र के बडागांव स्थित सदर इमामबाडा के बगल में मनोज गुप्ता के आटा चक्की व दुकान संचालित है। गुरुवार की दोपहर बाहर धूप में चंक्की संचालक व परिजन बैठे हुए थे इसी दौरान चक्की के पिछले गेट से घुसे शातिर चोरों ने कमरे में रखे कैशबाक्श पर हाथ साफ कर दिया।
दूसरी घटना में शातिर दिमाग चोरो ंने बडागांव में ही सम्मे माता के स्थान से दानपेटिका, त्रिशूल व डमरु चोराी कर लिया व आराम से फरार हो गये। तीसरी घटना में चोरों ने सदर इमामबाडा को भी निशाना बनाया और वहां से चांदी का छत्र और नकदी चोरी कर लिया। दिनदहाडे तीन स्थानों पर हुई चोरी से स्थानीय लोग व व्यापारी वर्ग में भय व्याप्त हो गया है। पिडित मनोज कुमार गुप्ता व रिषि कुमार निषाद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत करने की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि ऐसी किसी भी चोरी की घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




