ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊविभाग की कलई खोल रहा चक्रवाती तूफान में क्षतिग्रस्त पोल

विभाग की कलई खोल रहा चक्रवाती तूफान में क्षतिग्रस्त पोल

क्षेत्र में बीते दिनों आये चक्रवाती तूफान के दौरान क्षतिग्रस्त हुए विद्युत के तार-पोल कर्मचारियों कि मनमानी कार्यप्रणाली के चलते अब तक बन नहीं पाई। जिससे क्षेत्र के आधा दर्जन गावों कि बिजली अब तक गुल...

विभाग की कलई खोल रहा चक्रवाती तूफान में क्षतिग्रस्त पोल
हिन्दुस्तान टीम,मऊFri, 09 Jun 2017 12:02 AM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र में बीते दिनों आये चक्रवाती तूफान के दौरान क्षतिग्रस्त हुए विद्युत के तार-पोल कर्मचारियों कि मनमानी कार्यप्रणाली के चलते अब तक बन नहीं पाई। जिससे क्षेत्र के आधा दर्जन गावों कि बिजली अब तक गुल है। बिजली के अभाव में लोग इस उमस भरी भीषण गर्मी के साथ ही रात के अंधेरे में अनेक परेशानियों से जूझ रहे हैं। समुचित जानकारी होने के बावजूद भी विभाग संवेदनहीन बना हुआ है। जिससे चलते उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश बना हुआ है। बीते दिनों आये चक्रवाती तूफान के दौरान विभिन्न प्रकारों से लोगों को काफी क्षति पहंुची है। इस दरौन दर्जनों स्थानों पर बिजली के तार पोल भी गिरकर टूट गये। जिसकी मरम्मत अब-तक विद्युत कर्मचारी नहीं कर पाये हैं, जो लोगों के समक्ष एक जटिल समस्या बनी हुई है। इस सम्बंध मे ग्राम एहियाचक के ग्राम प्रधान अच्छेलाल यादव, मंगल यादव, मनोज, सोनू धर्मेन्द्र, केदार आदि ने बताया कि गांव के मुख्य सड़क किनारे बीरबल राम के घर के पास चक्रवाती तुफान में 11000 हजार वोल्ट के तार-पोल टूट कर गिरे हुए हैं। इसके चलते दर्जनों घरों में अंधेरा व्याप्त है। सम्बंधित जेई से कहने पर आज-कल करके टालते जा रहे है। विद्युत उप केन्द्र के जेई धनंजय सिंह का कहना है कि दैविक आपदा से क्षतिग्रस्त हुए तार पोल को बनाने के लिए जिले से प्रर्याप्त सामग्री नहीं मिल पा रही है। जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलम्ब समस्या निदान कि मांग किया है। अन्यथा की स्थिति में धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें