Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsCyber Cell Recovers 161 Stolen Mobile Phones Worth 28 Lakhs in Mau
गुमशुदा 28 लाख कीमत के 161 मोबाइल फोन पुलिस ने किया बरामद

गुमशुदा 28 लाख कीमत के 161 मोबाइल फोन पुलिस ने किया बरामद

संक्षेप:

Mau News - मऊ में साइबर सेल की टीम ने विभिन्न स्थानों से 28 लाख रुपये कीमत के 161 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने प्रेसवार्ता में कहा कि पिछले छह महीनों में हुई गहन जांच के बाद मोबाइल फोन मालिकों को वापस लौटाए गए। लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

Jan 05, 2026 04:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

मऊ, संवाददाता। अलग-अलग स्थानों से गुमशुदा 28 लाख रुपये कीमत के 161 मोबाइल फोन साइबर सेल की टीम ने विभिन्न स्थानों से बरामद किया। मामले का पर्दाफाश अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान किया। इस दौरान बरामद गुमशुदा मोबाइल फोन को उनके मालिकों को कागजातों की जांच के बाद सुपुर्द कर दिया गया। गुमशुदा मोबाइल पाने के बाद लोगों के चेहरे खिल उठे। पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देश पर अलग-अलग स्थानों से गुम मोबाइल की बरामदगी को लेकर साइबर सेल की टीम गहन जांच में जुटी हुई थी। साइबर सेल की टीम ने पिछले छह माह के भीतर विभिन्न स्थानों से गुमशुदा मोबाइल को बरामद किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि साइबर सेल की कड़ी मेहनत के बाद 161 मोबाइल को अलग-अलग स्थानों से ट्रेस करके बरामद किया गया है। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 28 लाख 98 हजार रुपये आंकी गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि बरामद मोबाइल के तहत साइबर थाने की टीम ने 13 मोबाइल, कोतवाली पुलिस टीम ने 20 मोबाइल, सरायलखन्सी पुलिस टीम ने 12 मोबाइल, दक्षिण टोला पुलिस टीम ने 6 मोबाइल, मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस टीम ने 20 मोबाइल फोन, चिरैयाकोट पुलिस टीम ने 6 मोबाइल फोन, रानीपुर थाने की पुलिस टीम ने 21 मोबाइल फोन, घोसी थाने की पुलिस टीम ने 16 मोबाइल फोन, दोहरीघाट पुलिस टीम ने 7 मोबाइल फोन, कोपागंज थाने की पुलिस टीम ने 17 मोबाइल फोन, मधुबन थाने की पुलिस टीम ने 11 मोबाइल फोन, रामपुर थाने की पुलिस टीम ने 3 मोबाइल फोन, हलधरपुर थाने की पुलिस टीम ने 9 मोबाइल फोन बरामद किया। साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक शैलेष सिंह ने बताया कि बरामद सभी मोबाइल फोन उनके असली मालिकों कागजातों की जांच के बाद सुपुर्द कर दिया गया। गायब मोबाइल फोन मिलने के बाद लोगों के चेहरे खिल उठे।