ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊदीपावली मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम आज

दीपावली मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम आज

नगर पालिका परिषद की ओर से सोनीधापा के मैदान में 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक दीपावली मेले का आयोजन किया...

दीपावली मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम आज
हिन्दुस्तान टीम,मऊThu, 28 Oct 2021 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

मऊ। नगर पालिका परिषद की ओर से सोनीधापा के मैदान में 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक दीपावली मेले का आयोजन किया जायेगा। जिसका शुभारंभ 28 अक्टूबर को किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उक्त लगने वाले मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। मेले में सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जबकि दिन में सरकारी योजनाओं से सम्बन्धित जागरुकता प्रदान की जायेगी। मेले को बहुआयामी बनाया जायेगा। मेले में छोटे दुकानदारों एवं सरकारी कार्यालयों से सम्बन्धित स्टाल लगाये जाएंगे। रहेड़ी समेत विभिन्न प्रकार के सामान बेचने वाले छोटे दूकानदारों के लिये मेले में नि:शुल्क भाग लेने की व्यवस्था की गयी है। मेले में लोकगीत स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। 28 अक्टूबर को दोपहर 01 बजे से स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे एवं 29 अक्टूबर को सायं 05 बजे से 08 बजे तक गज़ल गायक बलवत सिंह की प्रस्तुति होगी तथा 30 अक्टूबर की शाम 05 बजे से 08 बजे तक कवि सम्मेलन, मुशायरे का आयोजन किया जायेगा। जिसमें देश के जाने माने कवि, शायर गैबी जौनपुरी, तारकेश्वर मिश्र राही, चाँदनी शबनम अचानक मऊवी, पंकज प्ररवर, डंगा बनारसी, सैदा बैजापुरी, नागेश साण्डिल्य, सलमान घोसवी, शैलेन्द्र मधुर, शहाब नोमानी, उपस्थित होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें