महाराणा प्रताप सम्मान समारोह में 75 लोग हुए सम्मानित
Mau News - मुहम्मदाबाद गोहना में प्राचीन सतनामी मठ गुरादरी धाम में होली मिलन एवं चतुर्थ महाराणा प्रताप सम्मान समारोह आयोजित हुआ। 500 लोगों की उपस्थिति में 75 लोगों को महाराणा प्रताप सम्मान से नवाजा गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को उत्सवमय बना दिया। मुख्य अतिथि अनिल सिंह रहे और समारोह का संचालन कुंवर अजीत प्रताप सिंह ने किया।

मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक के करहां स्थित प्राचीन सतनामी मठ गुरादरी धाम के सभागार में रविवार को होली मिलन एवं चतुर्थ महाराणा प्रताप सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। लगभग 500 लोगों की उपस्थिति में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 75 लोगों को महाराणा प्रताप सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा महाराणा प्रताप व चामुंडा चिलाय माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई। होली मिलन के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। समारोह के मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह रहे। अध्यक्षता बयालिस बेरुआर बिरादरी के अध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने की।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 75 लोगों को अंगवस्त्र, महाराणा प्रताप का चित्र व पटका देकर सम्मानित किया गया। पांच बुजुर्गों को सहारा की प्रतीक छड़ी प्रदान की गई। घुटमा गांव निवासी विजय गौतम ने अपनी उंगली से रक्त निकालकर महाराणा प्रताप का स्केच बनाकर सभी को भावुक कर दिया। अंत में लोगों ने फूलों की होली खेल एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन कुंवर अजीत प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर दीनानाथ सिंह, सभाजीत सिंह, सूर्यभान सिंह, दीनानाथ सिंह, ओपी सिंह, मोहर सिंह, विजय बहादुर, सुबाशंकर, राधेकान्त, जय सिंह, ब्रह्मा सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


