कड़ी निगरानी के साथ केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दूसरे दिन भी शुरू

Feb 08, 2026 11:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - मऊ जनपद में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आयोजन कड़ी निगरानी में किया गया। रविवार को दो पालियों में 31824 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 42 परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

कड़ी निगरानी के साथ केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दूसरे दिन भी शुरू

मऊ, संवाददाता। जनपद में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) रविवार को दूसरे दिन भी कड़ी निगरानी में शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। जिले भर में कुल 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां यह परीक्षा दूसरे दिन भी दो पालियों में होगी। जनपद में दूसरे दिन रविवार को सीटीईटी परीक्षा में दोनों पालियों में कुल 31824 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली की परीक्षा 42 केंद्रों पर आयोजित हो रही है, जिसमें कुल 18720 अभ्यर्थी पंजीकृत गए। वहीं द्वितीय पाली में 28 केंद्रों पर 13104 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट और एक पर्यवेक्षक तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, सचल दल की टीमें भी लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर रख रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।