Mau News: शराब की दुकान पर स्टाक सही नहीं मिलने पर जारी किया नोटिस

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

Mau News: - एसडीएम ने कारोबारियों को दी चेतावनी, नियमों का पालन करने के निर्देश अधिकारी मोहम्मद असलम के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने कंपोजिट

Mau News: शराब की दुकान पर स्टाक सही नहीं मिलने पर जारी किया नोटिस

Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन, भंडारण की रोकथाम के लिए जिला आबकारी अधिकारी मोहम्मद असलम के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने कंपोजिट शराब की दुकान एवं देसी शराब की दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों पर स्टॉक सही नहीं पाए जाने पर उन्हें नोटिस जारी किया। कैलेंडर तिराहा, विजय स्तंभ चौक, रेलवे स्टेशन एवं सरकारी अस्पताल के निकट स्थित शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। निर्देश दिया कि जिसको भी शराब बेचे स्कैनर के माध्यम से बिक्री की जाए। साफ-सफाई के साथ ही सीसीटीवी सही हालत में होनी चाहिए एवं जारी किए गए नियमों का भी पालन होना चाहिए।

पूछे जाने पर आबकारी निरीक्षक बजरंगी चौरसिया ने बताया कि जो समय निर्धारित है इस समय तक दुकान खोले एवं बंद रखें। पास मशीन से ही शराब की बिक्री करें। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो निश्चित रूप से आप से पेनाल्टी जमा कराई जाएगी। एवं आबकारी निरीक्षक बजरंगी चौरसिया अलंकार सिंह कांस्टेबल संजय यादव संजय कुमार आदि विभाग के लोगों ने मोहम्मदाबाद गोहना स्थित

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमऊMau News: शराब की दुकान पर स्टाक सही नहीं मिलने पर जारी किया नोटिस