मां-बेटी से मारपीट मामले में दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज
Mau News - हलधरपुर पुलिस ने 9 फरवरी को मां-बेटी के साथ हुए मारपीट के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। रीना ने न्यायालय में बताया कि उसके गांव के संजय ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट की, और जब उसने अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की, तो संजय ने उसके साथ भी मारपीट की।

पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। न्यायालय के आदेश पर हलधरपुर पुलिस ने विगत नौ फरवरी को जमीन सहरुल्लाह (हथकटोरवा) गांव में मां-बेटी के साथ हुए मारपीट के मामले में दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया। हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमीन सहरुल्लाह (हथकटोरवा) गांव निवासिनी रीना पत्नी राम रतन ने न्यायिक मजिस्ट्रेट मऊ के न्यायालय में वाद दाखिल किया था। बताया था कि उसके गांव का ही संजय एवं संजीव विगत 9 फरवरी को जब उसकी नाबालिग बेटी सोनाक्षी खेत के तरफ गई थी। इस दौरान पुरानी रंजिश बस संजय ने उसके साथ गाली गलौज किया एवं मना करने पर उसे लात घूसों से मारने लगा।
शोर सुनकर जब वह अपनी पुत्री को बचाने पहुंची तो संजय ने उसके साथ भी मारपीट की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में घटना की सूचना रजिस्ट्री पत्र के जरिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भी दी गई, किंतु वहां भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। तत्पश्चात उसने न्यायालय की शरण लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



