Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsCourt Orders Police Action Against Nine People Including Three Women in Assault Case
तीन महिलाओं सहित नौ पर केस दर्ज
Mau News - कोपागंज थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन महिलाओं सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता आशा देवी ने नाली तोड़ने के विवाद में मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। कार्रवाई न होने पर...
Newswrap हिन्दुस्तान, मऊThu, 26 Dec 2024 12:35 AM

पूराघाट। कोपागंज थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन महिलाओं सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम निजामुद्दीनपुरा निवासिनी आशा देवी पत्नी भजुराम साहनी ने नाली तोड़ने के विवाद में मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए गांव के ही तीन महिलाओं सहित नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण लिया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।