मुख्तार के नाम पर धमकी देने के मामले में कोर्ट के आदेश पर एफआईआर

Feb 09, 2026 11:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - मऊ में मुख्तार अंसारी के नाम पर धमकी देने के मामले में अश्वनी ने आसिम सउद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अश्वनी ने 2016 में भूमि दिलाने के नाम पर आसिम को छह लाख रुपये दिए थे। भूमि न मिलने पर पैसे वापस मांगे, लेकिन आसिम ने चेक दिया जो बाउंस हो गया। अब पुलिस जांच कर रही है।

मुख्तार के नाम पर धमकी देने के मामले में कोर्ट के आदेश पर एफआईआर

मऊ, संवाददाता। मुख्तार अंसारी के नाम पर धमकी देने के मामले में सोमवार को कोर्ट के आदेश पर रानीपुर क्षेत्र के मुंडसरा बुजुर्ग निवासी अश्वनी ने औरंगाबाद निवासी आसिम सउद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। भूमि को लेकर छह लाख रुपये हड़पने और मुख्तार के नाम पर धमकी को लेकर एफआईआर दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी है। दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि दो जुलाई 2016 को शहर क्षेत्र में भूमि दिलाने के नाम पर थाना रानीपुर क्षेत्र के मुंडसरा बुजुर्ग निवासी अश्वनी ने आसिम सउद को छह लाख की अग्रिम धनराशि दिया था। बताया गया कि अश्वनी ने दो लाख रुपये नकद और चार लाख रुपये अपने बैंक खाते से ट्रांसफार्मर कराया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

काफी लंबा समय बीतने के बाद भूमि नहीं मिलने पर पीड़ित अश्वनी ने धनराशि वापस मांगा। इस पर आसिम ने धनराशि खर्च होने और जल्द वापस देने की बात कही। कुछ दिनों के अंतराल के उपरांत आसिम ने 1 लाख रुपये का चेक पीड़ित को दिया, लेकिन वह चेक बाउंस हो गया। इसको लेकर पीड़ित अश्वनी ने केस फाइल कर दिया। वहीं धनराशि वापस मांगने पर वर्ष 2023 में पीड़ित अश्वनी को मुख्तार अंसारी का आदमी बताते हुए धमकी दिया था। घटना के बाबत पीड़ित अश्वनी की तरफ से 25 मार्च 2023 को थाना दक्षिण टोला में तहरीर दिया गया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण लिया। सोमवार को कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।