भूमि रंजिश मामले में सात दोषियों को परिवीक्षा पर छोड़ने का आदेश

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

मऊ में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. केपी सिंह ने भूमि रंजिश के मामले में सात आरोपियों को दोषी ठहराया। आरोपियों को दो साल तक नेक चाल-चलन बनाए रखने की शर्त पर परिवीक्षा पर छोड़ा गया। मामले में वादी इसरार की शिकायत पर कार्रवाई की गई थी।

भूमि रंजिश मामले में सात दोषियों को परिवीक्षा पर छोड़ने का आदेश

मऊ, संवाददाता। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. केपी सिंह ने चार वर्ष पूर्व पूर्व घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत भूमि रंजिश को लेकर सात आरोपियों को दोषी करार दिया। साथ ही साथ दोषियों को दो साल तक नेक चाल-चलन बनाए रखने की शर्त पर परिवीक्षा पर छोड़ने का आदेश जारी किया। भूमि रंजिश का मामला वर्ष 2022 का है। मामले में वादी इसरार की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कोर्ट ने आरोपी घोसी थाना क्षेत्र के धरौली निवासी शिवचंद, दीपचंद, भानमती, नबील खान, छविलाल, रियाजुद्दीन और लालमन को बलवा करने की धमकी देने, नुकसान पहुंचाने और धमकी देने का दोषी पाया था।

मामले में सहायक अभियोजन अधिकारी अभिनव शुक्ला ने 3 गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराकर घटना को संदेह से परे साबित कराया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।