Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsCorruption Investigation Vigilance Team Raids Home of Food Supply Clerk Gagan Singh in Bihar
मऊ: तैनाती के दौरान आय से अधिक संपत्ति की जांच की जद में आ गया था लिपिक गगन सिंह

मऊ: तैनाती के दौरान आय से अधिक संपत्ति की जांच की जद में आ गया था लिपिक गगन सिंह

संक्षेप:

Mau News - मऊ में खाद्य आपूर्ति विभाग में लिपिक गगन सिंह के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में जांच चल रही है। 14 मई 2025 को भ्रष्टाचार के आरोप में उन्हें ललितपुर जिले से सम्बद्ध किया गया था। हाल ही में, उनकी बिहार स्थित पैतृक आवास पर विजिलेंस टीम ने छापेमारी की, जिससे जिला आपूर्ति विभाग में हड़कंप मच गया।

Jan 29, 2026 11:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

मऊ, संवाददाता। खाद्य आपूर्ति विभाग में लिपिक पद पर तैनात गगन सिंह मऊ में तैनाती के दौरान ही आय से अधिक सम्पत्ति मामले में जांच की जद में आ गया था। भ्रष्टाचार के आरोप में आने के बाद खाद्य आयुक्त के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से 14 मई 2025 को मऊ से ललितपुर जिले से सम्बद्ध कर दिया गया था। गुरुवार को बिहार स्थित उसके पैतृक आवास पर विजिलेंस टीम की छापेमारी की सूचना से जिला आपूर्ति विभाग में भी हड़कंप मच गया है। बिहार के बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलनी कुसहा गांव के निवासी गगन सिंह की तैनाती मऊ जिले में वर्ष 1992 में हुई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मऊ में जिला पूर्ति विभाग में लिपिक पद पर तैनाती के दौरान ही इनके ऊपर आय से अधिक सम्पत्ति मामले में आरोप लगने के बाद जांच शुरु हो गई थी। आरोपित लिपिक के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद जिलाधिकारी ने 6 मार्च 2025 को आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग को पत्र भेजा था। जिलाधिकारी के पत्र को संज्ञान में लेते हुए 14 मई 2025 को तत्काल प्रभाव से आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग ने भ्रष्टाचार के आरोप में लिप्त लिपिक गगन सिंह को ललिपुर जिले से सम्बद्ध कर दिया था। गुरुवार को आय से अधिक सम्पत्ति मामले में विजिलेंस टीम की बिहार स्थित लिपिक के पैतृक आवास पर छापेमारी की सूचना मिलते ही जिलापूर्ति विभाग में अफरा-तफरी मच गई। आरोपित लिपिक के पैतृक आवास पर छापेमारी को लेकर पूरे दिन चर्चा काफी जोरों पर रहा।