ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊगांधी के विचारों की हत्या करने की साजिश : राष्ट्रकुंवर

गांधी के विचारों की हत्या करने की साजिश : राष्ट्रकुंवर

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर श्रीमती इन्दिरा गांधी पीजी कालेज डुमरी मर्यादपुर के परिसर से गांधी जी के विचारों की हत्या बन्द करो व गांधी जीवन दर्शन के क्रम में छात्र-छात्राओं व कालेज प्रबन्धन ने...

गांधी के विचारों की हत्या करने की साजिश : राष्ट्रकुंवर
मधुबन। हिन्दुस्तान संवाद Mon, 01 Oct 2018 08:06 PM
ऐप पर पढ़ें

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर श्रीमती इन्दिरा गांधी पीजी कालेज डुमरी मर्यादपुर के परिसर से गांधी जी के विचारों की हत्या बन्द करो व गांधी जीवन दर्शन के क्रम में छात्र-छात्राओं व कालेज प्रबन्धन ने डुमरी, लखनौर मोड़, मर्यादपुर, ढिलई फिरोजपुर आदि स्थानों से होते हुए रामधुन पदयात्रा निकाली। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों में महात्मा गांधी के जीवन दर्शन से लिखी तख्तियों व नारों के माध्यम से महात्मा गांधी जी के विचारो को आत्मसात करने के लिए लोगों से अपील की गयी। 

रामधुन पद यात्रा चट्टी चौराहों से होते हुए महाविद्याल परिसर पहुंच कर गोष्ठी में बदल गयी।  जिसे सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश काग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री व महाविद्यालय के प्रबन्धक राष्ट्रकुवर सिंह ने कहा कि यह देश गांधी के विचारों का देश है। जिसमें हिन्दू मुस्लिम सिक्ख इसाई के साथ विभिन्न जाति धर्म के लोग विषमता के बीच समानता के साथ रहते हैं, लेकिन सम्प्रदायिक ताकते आज उनके विचारों की हत्या करने की साजिस रच रही है। लेकिन हम समाज विरोधी ऐसी ताकतों को सफल नहीं होने देंगे। उन्होने कहा कि जिस गांधी को पूरी दुनियां मानती है उसी गांधी को वर्तमान समय में दरकिनार कर गोडसे का भारत बनाने की योजना बनायी जा रही है। सत्य अहिंसा, सर्व धर्म सद्भाव, अनेकता में एकता जैसे दर्शन को बापू ने दिये थे। आज उनके दर्शन पर कुठाराघात किया जा रहा है। जिसको देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खालिद अंसारी ने कहा कि महात्मा गांधी ने इंसानियत को आन्दोलन का रूप देते हुए दुनियां के इंसानो के बराबरी के हक के लिए संघर्ष किया था। वर्तमान समय में इंसान से इंसान को बांटाने का काम किया जा रहा है, जो देश के जनता के बीच असहनीय है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें