Congress Leader Vijay Bahadur Singh Passes Away at 85 in Ratanpura वयोवृद्ध कांग्रेस नेता वाणी सम्राट के निधन पर शोक, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsCongress Leader Vijay Bahadur Singh Passes Away at 85 in Ratanpura

वयोवृद्ध कांग्रेस नेता वाणी सम्राट के निधन पर शोक

Mau News - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय बहादुर सिंह का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बलिया के गंगा तट पर किया गया। उन्होंने 10 वर्षों तक विधायक हरदेवराम के प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊWed, 19 March 2025 01:35 AM
share Share
Follow Us on
वयोवृद्ध कांग्रेस नेता वाणी सम्राट के निधन पर शोक

पहसा। रतनपुरा प्रखंड के दक्षिणांचल स्थित नगवां ग्राम पंचायत के निवासी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता 85 वर्षीय विजय बहादुर सिंह वाणी सम्राट का सोमवार रात्रि निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बलिया स्थित गंगा तट पर मंगलवार के दिन ही कर दिया गया। दिवंगत विजय बहादुर सिंह तत्कालीन विधायक हरदेवराम के 10 वर्षों तक लगातार प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया था। साथ ही रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सरायभारती बलिया से रतनपुरा ले आने में उनकी अग्रणी भूमिका रही है। उनके निधन पर कांग्रेस के युवा नेता माधवेंद्र बहादुर सिंह, घनश्याम सहाय, डॉक्टर जय हिंद यादव, ग्राम प्रधान मुन्ना यादव, किसान नेता राकेश सिंह, प्रधानाचार्य डॉक्टर राकेश सिंह, रतनपुर के युवा ग्राम प्रधान जय किशोर गुप्त उर्फ टुनटुन, अवनीश कुमार सिंह, राज नारायण सिंह आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।