वाहन से बाइक में टक्कर लगने के बाद विवाद, तोड़फोड़ का आरोप
Mar 15, 2026 01:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
Mau News - घोसी के अमिला बाजार में शनिवार की देर शाम एक चार पहिया वाहन द्वारा बाइक में टक्कर लगने के बाद विवाद हुआ। एक पक्ष ने तोड़फोड़ का आरोप लगाया, जबकि दूसरे पक्ष ने वाहन के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों से 6 लोगों को गिरफ्तार कर उप जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में चालान किया।
घोसी(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद।। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र के अमिला बाजार में शनिवार की देर शाम चार पहिया वाहन से बाइक में टक्कर लगने के बाद विवाद हो गया। एक पक्ष ने घर में घुसकर तोडफोड करने का आरोप लगाया है तो वहीं दूसरे पक्ष ने बाइक में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने और चाबी छीनकर भाग जाने का आरोप लगाया है। रविवार को कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों से 6 लोगों को गिरफ्तार कर उप जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में चालान कर दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर देने वाली महिला बबीता राय का पुत्र हिमांशु राय शनिवार की देर शाम अपना चार पहिया वाहन लेकर बाजार गया हुआ था। वापस आते समय अमिला के पास ही किसी बाइक में टक्कर मार दी और उस बाईक की चाभी भी निकाल ली व घर लेकर चला गया। उक्त चाभी वापस मांगने के लिये ही दूसरे पक्ष के लोग उसके घर पर पहुंचे थे जहां दोनों पक्षों के लोगों ने दोबारा वाद विवाद किया। वहीं दूसरी ओर पीड़ित महिला बबीता राय पत्नी स्व विनय राय ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र हिमांशु राय के साथ बाजार से लौटते समय विवाद हुआ था जिसके बाद हमलावर उनका पीछा करते हुए घर तक आ पहुंचे। करीब 10 से 15 युवक बाइक से आए और घर में घुसकर मारपीट करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके बेटे को पीटना शुरू कर दिया और बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


