Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsCommunity Unity Villagers Restore Ambedkar Statue Without Government Funds
उसरी खुर्द में जनसहयोग से बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित

उसरी खुर्द में जनसहयोग से बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित

संक्षेप:

Mau News - मऊ के उसरी खुर्द ग्राम सभा में सामाजिक एकता का अद्भुत उदाहरण देखने को मिल रहा है। ग्रामवासियों ने मिलकर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का जीर्णोद्धार किया है, जिसमें किसी सरकारी निधि का उपयोग नहीं किया गया। यह प्रयास आगामी पीढ़ियों के लिए बाबा साहब के विचारों को जीवित रखने का है।

Dec 17, 2025 12:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

मऊ, संवाददाता। बड़रॉव ब्लॉक की उसरी खुर्द ग्राम सभा में सामाजिक एकता और जागरूकता की मिसाल देखने को मिल रही है। अमिला–लाटघाट मुख्य मार्ग पर बीएसएनएल टावर के पास स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का जीर्णोद्धार पूरी तरह जनसहयोग से किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की सरकारी निधि का उपयोग नहीं किया गया है। समय के साथ क्षतिग्रस्त हो चुकी प्रतिमा को संवारने का निर्णय ग्रामवासियों ने आपसी सहमति से लिया। इसके बाद गांव के युवाओं, बुजुर्गों और समाजसेवियों ने मिलकर जिम्मेदारी संभाली और खुद आगे आकर कार्य शुरू कराया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रामीणों ने स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग दिया, वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने श्रमदान कर भी योगदान किया। प्रतिमा की साफ-सफाई, रंग-रोगन, मंच की मरम्मत और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उद्देश्य सिर्फ प्रतिमा की मरम्मत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों तक बाबा साहब के विचारों और मूल्यों को जीवित रखना है। ग्रामीणों ने कहा कि डॉ. अंबेडकर किसी एक वर्ग के नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के प्रतीक हैं। इसलिए उनकी प्रतिमा का संरक्षण और सम्मान समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ कई समाजसेवियों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। उसरी खुर्द में किया जा रहा यह प्रयास सामाजिक एकता और सामूहिक जिम्मेदारी का मजबूत संदेश दे रहा है। ग्रामवासियों ने साबित कर दिया है कि जब समाज जागरूक और एकजुट होता है, तो बिना सरकारी मदद के भी बड़े और प्रेरणादायी कार्य संभव हैं। इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है और अन्य गांवों के लिए यह एक उदाहरण बनती जा रही है।