Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsCommunity Heroes Support Family of Deceased Lineman in Mau
परिजनों को दी आर्थिक सहायता राशि, बेटियों को पढ़ाने का लिया जिम्मा

परिजनों को दी आर्थिक सहायता राशि, बेटियों को पढ़ाने का लिया जिम्मा

संक्षेप:

Mau News - मऊ में संविदा लाइनमैन विजय राजभर की मौत के बाद विभाग ने परिवार की मदद नहीं की। समाजसेवी ब्रिगेडियर डा. पीएन सिंह ने 6 लाख रुपये का चेक देकर बेटियों की पढ़ाई का जिम्मा लिया। अधिकारियों को फोन कर मदद का आश्वासन लिया। ब्रिगेडियर ने दिखाया कि कैसे जनप्रतिनिधियों को मदद करनी चाहिए।

Dec 07, 2025 11:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

मऊ, संवाददाता। संविदा लाइनमैन की मौत होने के बाद विभाग ने भले ही अब तक किसी भी प्रकार का परिजनों की सहायता नही की है। लेकिन जनपद के समाजसेवीयों ने हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया है। मृतक संविदा लाइनमैन विजय राजभर के घर पहुंचे सैनिक शिक्षण संस्थान के प्रबंधक ब्रिगेडियर डा. पीएन सिंह ने पहले तो उन्हें तात्कालिक राहत के लिए कुछ रुपये दिये। लेकिन जब उन्हें पता चला कि मृतक की छह बेटियां हैं और बिजली विभाग का कोई अधिकारी दरवाजे पर नहीं पहुंचा तो यह यह बात सुन आक्रोशित हो गए। और उन्होंने मृतक के परिवार को छह लाख रुपये का चेक दिया, बेटियों को पढ़ाने का जिम्मा लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कहा कि अगर इनके विवाह तक जिंदा रहा तो उसका भी खर्च उठाउंगा। इसके पश्चात मृतक दरवाजे पर बैठ विभागीय अधिकारियों को फोन कर कहा कि एक फौजी के मरने पर पूरा महकमा उसके घर तक शव लेकर पहुंचता है, सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार कराता है। फोन के कुछ देर बाद ही बिजली विभाग के अधिकारी पहुंचे और ग्रामीणों के सामने लिखित आश्वासन दिया कि वे परिवार को नौकरी, विभागीय सुविधा के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से मदद करेंगे। ब्रिगेडियर डा. पीएन सिंह ने न केवल विभाग को आइना दिखाया बल्कि वह कर दिखाया जो इस जनपद के जनप्रतिनिधियों को करना चाहिए था।