ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊवाणिज्य कर कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

वाणिज्य कर कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शनिवार को वाणिज्य कर कर्मचारियों ने कार्यालय पर बांहों पर काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन...

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शनिवार को वाणिज्य कर कर्मचारियों ने कार्यालय पर बांहों पर काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन...
1/ 2राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शनिवार को वाणिज्य कर कर्मचारियों ने कार्यालय पर बांहों पर काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन...
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शनिवार को वाणिज्य कर कर्मचारियों ने कार्यालय पर बांहों पर काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन...
2/ 2राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शनिवार को वाणिज्य कर कर्मचारियों ने कार्यालय पर बांहों पर काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन...
हिन्दुस्तान टीम,मऊSat, 20 Feb 2021 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

मऊ। निज संवाददाता

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शनिवार को वाणिज्य कर कर्मचारियों ने कार्यालय पर बांहों पर काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने चेताया कि अगर उनकी मांगों को जल्द से जल्द नहीं पूरा किया जाता है तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के मंत्री मनोज कुशवाहा ने बताया कि राज्य कर्मचारी ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं, बावजूद इसके सरकार द्वारा उनकी मांगों पर गंभीरता के साथ विचार नहीं किया जा रहा है। बताया कि मांगें पूरी नहीं होने पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर कर्मचारी 27 फरवरी तक कार्य अवधि के दौरान काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। साथ ही साथ 27 फरवरी को मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित करेंगे। वहीं 28 फरवरी से 17 मार्च तक जन जागरण व गेट मीटिंग के माध्यम से कर्मचारियों को जागृत किया जाएगा। साथ ही साथ 18 मार्च को जनपद मुख्यालय पर उपवास रखकर राज्य कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करते हुए सीएम को ज्ञापन भेंजेंगे। इस अवसर पर मुख्य रुप से उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सिंह, मंत्री मनोज कुशवाहा, प्रशांत यादव, इम्तेयाज अहमद, अमित कुमार राय, वेद सिंह, सर्वेश यादव, हुस्ना बानो, तारावती, नरगिस फातिमा, नवी हसन, शकील अहमद, दयाराम चौहान, रामानंद आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें