पराक्रम दिवस पर 28 लोगों ने किया रक्तदान

Jan 24, 2026 12:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

Mau News - दोहरीघाट में आरोग्य सेवा संस्थान द्वारा पराक्रम दिवस पर सामूहिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 28 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। आरएसएस के बलिया अंबेश जी ने शिविर का शुभारंभ किया और रक्तदान के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में कई अतिथि और रक्तदाता शामिल हुए।

पराक्रम दिवस पर 28 लोगों ने किया रक्तदान

दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में समिति आरोग्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में शुक्रवार को पराक्रम दिवस पर सामुहिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 28 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ आरएसएस के विभाग प्रचारक बलिया अंबेश जी ने स्वंय रक्तदान कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अंबेश जी ने कहा कि हमारे रक्त की एक एक बूंद कीमती होती है तथा जब हमारे रक्त किसी के लिए जीवन देने वाला साबित होता है तो वो हमारी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण क्षण होता है। कहा कि अक्सर हम देखते हैं कि सड़क दुघर्टना में घायल होने पर अधिकांश मात्रा में रक्त बह जाता है।

अगर समय पर उसे रक्त न मिले तो मृत्यु होने का खतरा भी बना रहता है। रक्त को केवल रक्तदान के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है। समिति आरोग्य सेवा द्वारा लगाया गया शिविर सराहनीय है। वहीं संस्था के अध्यक्ष रामभूषण राय ने सभी अतिथियों और रक्तदाताओं का स्वागत किया। इस दौरान धीरेंद्र पांडेय, गोपाल राय, विनोद वर्मा, पवन, प्रियांशु, सौरभ, मयंक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।