ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊसीएम ने जिले के मजदूरों का पूछा कुशल क्षेम

सीएम ने जिले के मजदूरों का पूछा कुशल क्षेम

मजदूर दिवस पर जिले के श्रमिकों से सूबे के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद किया। शाम पांच बजे कलेक्ट्रेट स्थित श्रम विभाग के कार्यालय में 10 मजदूरों से मुख्यमंत्री ने...

सीएम ने जिले के मजदूरों का पूछा कुशल क्षेम
हिन्दुस्तान टीम,मऊFri, 01 May 2020 11:22 PM
ऐप पर पढ़ें

मजदूर दिवस पर जिले के श्रमिकों से सूबे के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद किया। शाम पांच बजे कलेक्ट्रेट स्थित श्रम विभाग के कार्यालय में 10 मजदूरों से मुख्यमंत्री ने उनका कुशल क्षेम पूछा। साथ ही श्रमिकों के कल्याणार्थ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की हकीकत जानी। मुख्यमंत्री से सीधा संवाद करते हुए श्रमिकों में काफी उत्साह देखने को मिला। मजदूर दिवस के मौके पर राशन देने की दूसरी किस्त की शुरुआत की गई। मजदूरों को राज्य सरकार की ओर से एक-एक हजार रुपये का भत्ता दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से योजना के मिलने वाले लाभ की हकीकत जानी। इस मौके पर संदीप, सुखलाल, धनन्जय चौहान, हरिन्द्र शर्मा आदि श्रमिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने उन्हें जानकारी दिया कि उत्तर प्रदेश के मजदूर भारत के किसी भी हिस्से में अपना राशन कार्ड का नम्बर उपलब्ध कराकर राशन ले सकते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी को लॉक डाउन का शत प्रतिशत पालन करने और सुरक्षित रहने की अपील की। जिले के 17162 श्रमिकों के खाते में पहुंचा भत्ता मऊ। जिले में श्रम विभाग, नगर विकास विभाग व ग्राम विकास विभाग की तरफ से अभी तक 17162 श्रमिकों के खाते में भरण पोषण भत्ता पहुंचाया गया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी धीरज कुमार सिंह बताया कि श्रम विभाग की तरफ से निर्माण व उससे जुड़े हुए सभी कार्य में लगे 7552 श्रमिकों के खाते में भरण पोषण भत्ता के तहत धनराशि भेजी जा चुकी है। वहीं नगर विकास विभाग की तरफ से 5495 लोगों तक व ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों के खाते ग्राम विकास विभाग द्वारा 4115 श्रमिकों के खाते में भत्ता भेजा जा चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें