Mau News: आरोग्य मेला : 1895 मरीजों को मिला उपचार और सलाह

हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News: - बीमार 196 बच्चों की जांच कर डाक्टरों ने दी दवा ददाता जिले में संचालित 42 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। अलग-अलग

Mau News: आरोग्य मेला : 1895 मरीजों को मिला उपचार और सलाह

Mau News: मऊ। जिले में संचालित 42 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। अलग-अलग केन्द्रों पर मेले में पहुंचे 1895 मरीजों का 90 डाक्टरों की टीम ने जांच किया। गम्भीर मरीजों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया। खराब मौसम के बीच आरोग्य मेले में वायरल बुखार के साथ सर्दी-जुकाम, डायरिया, निमोनिया, शुगर और बीपी के मरीज अधिक रहे। वहीं बीमार 196 बच्चों ने भी अपना ईलाज कराया। डाक्टरों की टीम ने बरसात के मौसम में मच्छरों के प्रकोप से बचने और स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने के सुझाव दिए। साथ ही इस समय निकल रही तीखी धूप से बचकर रहने की सलाह दिया।

मुहम्मदाबाद गोहना संवाद के अनुसार ब्लाक अंतर्गत करहा, भातकोल और टेकई समेत चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं देते हुए चारों स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे 218 मरीजों की जांच कर दवाइयां दी। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर रामबदन ने बारिश के मौसम में शुद्ध पेयजल का सेवन करने की सलाह दी। स्वास्थ्य मेले में डॉक्टर जावेद अहमद, डॉक्टर बलवंत, डॉक्टर संजय चौहान, डॉक्टर उत्तम कुमार, डॉक्टर मोहम्मद शारिक ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच किया। इस मौके पर डॉक्टर जावेद अहमद, डॉक्टर संजय चौहान, डॉक्टर बलवंत, डॉक्टर उत्तम कुमार, डॉक्टर मोहम्मद सारिक, फार्मासिस्ट जेपी मौर्य, रितेश कुमार राय, राजेंद्र कुमार समेत अस्पताल की एएनएम, स्टाफ नर्स मौजूद रहे।चिरैयाकोट संवाद के अनुसार रविवार को रानीपुर सीएचसी अधीक्षक डा.अशोक कुमार चौहान की देखरेख मंे कुल छह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। ज्वर, खांसी, अस्थमा और ब्लड प्रेसर आदि विभिन्न रोगों से ग्रसित कुल 421 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवा उपचार किया। चिरैयाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य में डा.धर्मेन्द्र मणि त्रिपाठी आदि ने कुल 195 मरीजों का उपचार किया। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सचुई में डा.फूलचंद की देखरेख में 33 मरीज और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुरहट में डा.कमलेश कुमार गुप्ता आदि द्वारा 58 मरीजों का उपचार किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र काझाखुर्द में डा.अजहरुद्दीन द्वारा 80 मरीज और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र काझा में योगेश गीरी द्वारा 48 और ब्राम्हणपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डा.वैभव राय द्वारा 06 मरीजों का नि:शुल्क दवा उपचार किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमऊMau News: आरोग्य मेला : 1895 मरीजों को मिला उपचार और सलाह