चैत्र नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़े भक्त
Mau News - मऊ में मां भवानी की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र धूमधाम से शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना की और मां शैलपुत्री की आराधना की। लोग अपने घरों में कलश स्थापना कर नौ दिनों के व्रत का...
मऊ, संवाददाता। मां भवानी की आराधना का विशेष पर्व चैत्र नवरात्र जिले के सभी देवी मंदिरों में रविवार को उत्साह पूर्वक पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुआ। देवी मंदिरों के कपाट अल सुबह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के देवी मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना किया। लोगों ने मंदिर में देवी के सामने नारियल, चुनरी और पुष्प अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की गई। वहीं दूसरी तरफ काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में कलश स्थापना के साथ ही नौ दिनों के व्रत का संकल्प लिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्रत धारण किया। प्रमुख मंदिरों में श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू किया गया। मंदिरों में या देवी सर्व भुतेषु प्रकृति रूपेण संस्थिता नमस्तयै, नमस्तयै, नमस्तयै नमो नम:.. मंत्र का उच्चारण गूंजता रहा। इस दौरान कड़े सुरक्षा व्यवस्था व्यापक इंतजाम किये गए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।