सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - दोहरीघाट में चाणक्य विचार संस्थान द्वारा भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने नैतिकता के लिए परशुराम के आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। वक्ताओं ने अधर्मियों के विनाश का भी संदेश दिया।

सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प

दोहरीघाट (मऊ)। कस्बे में चाणक्य विचार संस्थान के तत्वावधान में रविवार को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान जुटे लोगों ने समाज में नैतिकता का ध्वजारोहण भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिलाध्यक्ष आचार्य श्यामजी पांडेय ने कहा कि भगवान परशुराम ने अपना पूरा जीवन सत्य के मार्ग पर चलने तथा अन्याय से लड़ने में व्यतीत कर दिया। धर्म की स्थापना, संस्कृति की रक्षा, दासत्व से मुक्ति तथा आर्य की स्थापना के लिए किए गए कार्य आज भी लोगों के लिए प्रासंगिक हैं।

नितेश त्रिपाठी ने कहा कि भगवान परशुराम ने समाज के उत्थान के लिए आताताईयों का 21 बार वध किया और समाज को भय मुक्त बनाने में अपना योगदान दिया था। इस दौरान कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज को यह संदेश भी दिया कि अधर्मियों का सृष्टि पर कोई स्थान नहीं है। इनका विनाश ही होगा

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।