Mau News: संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर के स्थापना दिवस पर हुआ कार्यक्रम
Mau News: मुहम्मदाबाद गोहाना, हिन्दुस्तान संवाद। संत रविदास के जीवन चरित्र, उनकी भक्ति, सामाजिक समरसता तथा मानवता के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। सैकड़ों

Mau News: मुहम्मदाबाद गोहाना, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत ग्राम सद्धोपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार की देर शाम आठ बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम रात्रि एक बजे तक श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के बीच चलता रहा। इस दौरान संत रविदास के जीवन चरित्र, उनकी भक्ति, सामाजिक समरसता तथा मानवता के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। सैकड़ों श्रद्धालु देर रात तक संत रविदास के गुणों का श्रवण करते रहे तथा भंडारे के प्रसाद का लाभ उठाया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर, क्षीरगोवर्धनपुर (वाराणसी) के महंत आचार्य भारत भूषण महाराज ने कहा कि संत रविदास जैसे महापुरुष हजारों वर्षों में विरले ही जन्म लेते हैं।
उन्होंने अपनी सरलता, भक्ति, ज्ञान और मानव कल्याण की भावना से समाज को नई दिशा प्रदान की। कार्यक्रम में आचार्य भारत भूषण महाराज, उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव सुभाष राम आदि मौजूद रहे।


