ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊहर्षोल्लास के साथ मना मुलायम सिंह का जन्मदिन

हर्षोल्लास के साथ मना मुलायम सिंह का जन्मदिन

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 79वां जन्मदिन हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश की अध्यक्षता...

हर्षोल्लास के साथ मना मुलायम सिंह का जन्मदिन
हिन्दुस्तान टीम,मऊThu, 23 Nov 2017 12:21 AM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 79वां जन्मदिन हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केक काटकर मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु की कामना किये।

समारोह को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव गरीबों, पिछड़ों, छात्रों, किसानों, अल्पसंख्यकों तथा सताये गये लोगों के मसीहा के रुप में जाने जाते हैं। इनका जन्म इटावा जनपद के सैफई गांव में 22 नवम्बर 1939 में हुआ था। इनके पिता एक साधारण किसान थे। इनकी शिक्षा गांव स्तर पर प्रारम्भ हुई। शिक्षा पूर्ण होने पर नेताजी इटावा के करहल में इंटर कालेज में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्त हुए। शिक्षा के साथ वे एक अच्छे पहलवान भी रहे हैं। इसी के साथ गरीबों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों तथा मजबूर लोगों की समस्याओं ने नेताजी को एक परिपक्व राजनीतिज्ञ बना दिया। जनता ने स्नेह प्यार दिया और भारत के सबसे बड़े प्रदेश में तीन बार मुख्यमंत्री और भारत सरकार के रक्षा मंत्री भी रहे हैं। जन्मदिन कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर, शैलेन्द्र यादव साधू, शिवप्रताप यादव, रामहरि चौहान, कुद्दुश अंसारी, राजेन्द्र यादव, रामधनी चौहान, जयप्रकाश कन्नौजिया, अनिल सहित अन्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें