
टाइल्स की दुकान से 60 हजार नगदी चोरी, दी तहरीर
Mau News - मुहम्मदाबाद गोहना के बनियापार ग्रामसभा स्थित टाइल्स की दुकान पर 22 जुलाई को तीन अज्ञात लोगों ने दिनदहाड़े 60 हजार रुपये चोरी कर लिए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गई। पीड़ित ने...
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के बनियापार ग्रामसभा के पास, मुहम्मदाबाद गोहना-आजमगढ़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित एक टाइल्स की दुकान वे विगत 22 जुलाई को तीन अज्ञात लोगों ने दिनदहाड़े 60 हजार रुपये चोरी कर ली। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उधर, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई में जुटी है। दुकान मालिक राजेश जायसवाल निवासी बनियापार ने बताया 22 जुलाई को दोपहर लगभग तीन बजे वह किसी कार्य से दुकान से बाहर गया था। दुकान पर उनका लगभग पांच वर्षीय भांजा ओम जायसवाल बैठा था।

इसी दौरान तीन अज्ञात व्यक्ति दुकान पर पहुंचे और पैसे छुट्टे कराने के बहाने बच्चे से काउंटर खुलवाया। जैसे ही बच्चा काउंटर खोलने लगा तो चोरों की नजर काउंटर में रखें पैसे पर पड़ी। अज्ञात चोरों ने छोटे बच्चों को डांटकर डराया और दुकान में बने काउंटर में रखे करीब 60 हजार नकदी लेकर फरार हो गए। अज्ञात चोरों को यह नहीं पता था की दुकान में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है, उस कैमरे में चोरी की घटना की पूरी फुटेज कैद हो गई है। जब पीड़ित अपना कार्य खत्म करके दुकान पर पहुंचा तो घटना की जानकारी शाम करीब आठ बजे हुई, जिसके बाद पीड़ित ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




