अज्ञात कारणों से कार में लगी आग, बाल-बाल बचे कार सवार

Jan 14, 2026 01:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

Mau News - दोहरीघाट (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भैंस खरग

अज्ञात कारणों से कार में लगी आग, बाल-बाल बचे कार सवार

दोहरीघाट (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भैंस खरग में मंगलवार की देर रात सड़क के किनारे खड़ी एक कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई। कार में आग लगते ही वाहन में सवार चालक समेत दो लोग कार से कूदकर अपनी जान बचाये। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन चालक ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझा। उधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दोहरीघाट संजय तिवारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान आग लगने से कार पूरी तरह से जल गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।