Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsCandle March in Mau Marks End of National Road Safety Month
सड़क सुरक्षा माह का समापन, जागरूकता पर जोर

सड़क सुरक्षा माह का समापन, जागरूकता पर जोर

संक्षेप:

Mau News - मऊ में शनिवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन कैंडल मार्च के साथ हुआ। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं में मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के कार्यक्रम आयोजित किए गए। एआरटीओ सुहैल अहमद ने सड़क सुरक्षा को सभी का नैतिक कर्तव्य बताया और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

Feb 01, 2026 12:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

मऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन शनिवार की शाम परिवहन और यातायात विभाग की ओर से नगर के गाजीपुर तिराहा पर कैंडल मार्च निकाल किया गया। इस दौरान मार्ग दुर्घटना में मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एआरटीओ सुहैल अहमद ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकार या विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। थोड़ी सी लापरवाही न केवल हमारी, बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में डाल सकती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने लोगों से हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की। आगे कहा कि 4ई- इंजीयरिंग, एड्यूकेशन, इंफोर्समेंट एवं इमरजेंसी के आधार पर सभी संबंधित विभागों ने मिलकर काम किया। इसमें जागरूकता अभियानों के साथ-साथ प्रवर्तन की कार्रवाई भी शामिल रही। यातायात प्रभारी श्याम शंकर पांडेय ने सभी से अपील की कि सड़क का उपयोग करते समय, चाहे पैदल हों या वाहन से, यातायात नियमों का पालन करें। नशे की हालत में या तेज रफ्तार से वाहन चलाना खतरनाक है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों के लिए सीट-बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य है। इस दौरान संजय यादव, महमूद अहमद, तारा सिंह चौहान, आनन्द कुमार सिंह, अशोक कुमार पाण्डेय, अमित कुमार, करूणा निधि राय, जन्मेजय यादव, अनूप कुमार, दुर्गविजय यादव, स्वामीनाथ यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।