बाजार में आवागमन में हो रही असुविधा को लेकर जताया रोष
Mau News - कोपागंज कस्बे में युवा व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने कोपागंज-कसारा मार्ग की जर्जर हालत पर नाराजगी जताई। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने कहा कि मार्ग के मरम्मत के लिए कई ज्ञापन दिए...

मऊ। कोपागंज कस्बा में स्थित युवा व्यापार मंडल कार्यालय पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने कोपागंज बाजार में आवागमन की बढ़ती हुई दिक्कतों और कारोबार पर पड़ रही नकारात्मक प्रभाव को लेकर रोष जताया। कोपागंज-कसारा मार्ग की जर्जर हालत पर व्यापारियों, बुनकरों, किसानों तथा आम जनों में भारी नाराजगी व्याप्त है। व्यापारियों ने जल्द ही कोपागंज-कसारा के मरम्मत कराए जाने का काम शुरू नहीं करने पर आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कोपागंज-कसारा मार्ग के मरम्मत के संबंध में जिला अधिकारी को कई बार ज्ञापन दिया गया था।
इस बाबत अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी का पत्र मिला है। बताया कि अब उम्मीद है कि कोपागंज-कसारा मार्ग का निर्माण का कार्य बहुत जल्दी शुरू हो जाएगा। वहीं कोपागंज टाउन एरिया में थाने के सामने से कोपागंज कस्बे को जाने वाले मार्ग के मरम्मत के लिए कोपागंज के अध्यक्ष प्रतिनिधि से कई बार व्यापार मंडल बात कर चुका है। निर्माण का आश्वासन भी मिला। परंतु अभी काम नहीं शुरू हुआ है। इसके लिए भी जल्द ही व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि से मिलेगा। बैठक में कोपागंज व्यापार मंडल तथा युवा व्यापार मंडल के भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




