रोडवेज बस चालक को दो युवकों ने मारपीट किया घायल

May 07, 2026 01:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - मुहम्मदाबाद गोहना में कैलेंडर तिराहा पर बुधवार को एक रोडवेज बस चालक के साथ दो युवकों ने मारपीट की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि विवाद कहासुनी से शुरू हुआ था। चालक नजमुद्दीन खान को चोट भी आई।

रोडवेज बस चालक को दो युवकों ने मारपीट किया घायल

मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद गोहना स्थित कैलेंडर तिराहा पर बुधवार को रोडवेज बस चालक के साथ दो युवकों ने जमकर मारपीट किया। मौके पर पहुंची पुलिस मारपीट के आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलेंडर तिराहा के पास बुधवार की शाम को मऊ से शाहगंज जा रही रोडवेज बस को रोककर दो युवकों ने किसी बात को लेकर बस चालक से मारपीट कर दिए। कहासुनी और मारपीट की सूचना मिलते ही मुहम्मदाबाद गोहना थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मारपीट के दौरान बस चालक नजमुद्दीन खान को चोंट भी आया।

पुलिस आरोपी युवकों राहुल और अभिषेक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद आपसी कहासुनी से शुरू होकर मारपीट तक पहुंच गया था।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।