रोडवेज बस में शार्ट सर्किट से लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

Jan 07, 2026 09:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र में एक रोडवेज बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। चालक ने तुरंत बस रोकी और सभी 22 यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए। अग्निशामक टीम ने आग बुझाई और यात्रियों को दूसरे बस से गंतव्य के लिए रवाना किया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

रोडवेज बस में शार्ट सर्किट से लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। जिले के मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की देर शाम लगभग आठ बजे आजमगढ़-मुहम्मदाबाद गोहना मुख्य मार्ग स्थित बनियापार गांव के पास मऊ से आजमगढ़ जा रही रोडवेज बस में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। इंजन से धुआं निकलते ही अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में बस चालक ने बस रोक दिया और सभी यात्री सकुशल बस से बाहर निकल गए। अग्नि शमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाया। इस बीच बस में सवार 22 यात्रियों को दूसरे बस से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। अंबेडकर नगर डिपो की बुधवार की शाम को सवारी लेकर मऊ से आजमगढ़ के लिए रवाना हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बस ज्यों ही मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र अंतर्गत आजमगढ़-मुहम्मदाबाद गोहना मुख्य मार्ग स्थित बनियापार गांव के पास पहुंची बस के इंजन से शार्ट सर्किट के कारण धुआं निकलने लगा। इंजन से धुआं निकलता देख बस चालक गयासुद्दीन ने तत्काल बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसके बाद परिचालक जोगेंद्र यादव के साथ मिलकर सभी यात्रियों को बस से नीचे उतारा गया। रोडवेज बस में सवार सभी 22 यात्री सकुशल बस से बाहर निकाले गए। इस बीच घटना की सूचना अग्नि शमन और पुलिस को दिया गया। सूचना मिलते ही अग्नि शमन दल के सदस्य मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। बस में सवार सभी यात्रियों को सकुशल नीचे उतारने के बाद गंतव्य के लिए रवाना किया गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। एक बड़ा हादसा टलने से लोगों ने राहत की सांस भी लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।