जन्मतिथि बदलकर दोहरा पासपोर्ट जारी कराने में सगे भाइयों पर मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - घोसी के मोहम्मदपुर हसनपुर गांव में दो सगे भाइयों ने जन्मतिथि और नाम बदलकर दो पासपोर्ट जारी कराए। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया है। 2016 में दुर्गेश कुमार ने पहला पासपोर्ट जारी कराया, जबकि बाद में उसने और उसके भाई ने नए नाम और जन्मतिथि के साथ दूसरा पासपोर्ट जारी कराया।

जन्मतिथि बदलकर दोहरा पासपोर्ट जारी कराने में सगे भाइयों पर मुकदमा

घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत सुल्तानपुर क्षेत्र के मोहम्मदपुर हसनपुर गांव निवासी दो सगे भाइयों द्वारा जन्मतिथि व नाम बदलकर दो दो पासपोर्ट जारी कराने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अभिसूचना इकाई लखनऊ के पत्र पर क्षेत्राधिकारी घोसी डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह की आख्या के बाद दोनों सगे भाइयों पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

जांच की प्रक्रिया

कोतवाली के उपनिरीक्षक लाल मोहन शास्त्री ने कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिसूचना इकाई लखनऊ के पत्र पर क्षेत्राधिकारी घोसी डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा की गई जांच में अंकित अभिकथन व पूछताछ के साथ अभिलेखीय साक्ष्यों के अवलोकन में पाया गया कि कोतवाली अंतर्गत मोहम्मदपुर हसनपुर निवासी दुर्गेश कुमार द्वारा वर्ष 2016 में पासपोर्ट के लिये आवेदन किया गया था जिसमें दुर्गेश कुमार पुत्र फुन्नीलाल यादव व माता का नाम सरस्वती देवी अंकित कर आवेदन किया गया था जिसपर 18 फरवारी 2016 को पासपोर्ट संख्या एन 8012517 जारी हुआ था। जिसकी समाप्ति तिथि 17 फरवरी 2026 थी।

Voice of UP

दूसरे पासपोर्ट का आवेदन

उक्त पासपोर्ट अवधि के मध्य ही आवेदक दुर्गेश कुमार द्वारा दूसरा आवेदन किया गया जिसमें अपना नाम दुरागेश यादव व जन्म तिथि 3 अप्रैल 1995 अंकित कर पासपोर्ट संख्या एस 6767363 दिनांक 28 सितम्बर 2018 को जारी कराया गया। इसी प्रकार दुर्गेश के भाई दिनेश यादव पुत्र फुन्नीलाल यादव द्वारा पासपोर्ट का आवेदन किया गया था जिसका पासपोर्ट निर्गत संख्या आर 4303540 दिनांक 10 अक्टूबर 2017 को जारी कराया गया था। उक्त दिनेश यादव द्वारा पासपोर्ट समाप्ति तिथि के मध्य ही अपने दस्तावेज में परिवर्तन कर दूसरा आवेदन करके पासपोर्ट जारी कराया गया था। उपनिरीक्षक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोनों सगे भाइयों पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस मामले में आरोपियों के नाम क्या हैं?
आरोपियों के नाम दुर्गेश कुमार और दिनेश यादव हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।