एनसीईआरटी की किताबों की बिक्री के लिए आज लगेगा पुस्तक मेला

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - मऊ में 16 अप्रैल को राजकीय इंटर कॉलेज में NCERT पाठ्यपुस्तकों के लिए पुस्तक मेला आयोजित होगा। कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों की सभी NCERT पुस्तकें उपलब्ध होंगी। अभिभावकों को बाजार में पुस्तकों की कमी से राहत मिलेगी। शिक्षा विभाग ने इस मेले का आयोजन किया है ताकि विद्यार्थियों को समय पर पुस्तकें मिल सकें।

एनसीईआरटी की किताबों की बिक्री के लिए आज लगेगा पुस्तक मेला

मऊ, संवाददाता।माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थियों को समय से पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 अप्रैल को पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता शिविर (पुस्तक मेला) का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज मऊ के बहुउद्देशीय हाल में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों की समस्त एनसीईआरटी की पुस्तकें मिलेंगी। बाजार में एनसीईआरटी की पुस्तक नहीं मिलने से परेशान अभिभावकों को राहत मिलेगी। जनपद के बाजार में एनसीईआरटी की पुस्तकों की खासी कमी चल रही है। जिस कारण अभिभावक खासे परेशान हैं। अभिभावक दुकानों के चक्कर काट रहे हैं।

अब एनसीईआरटी की कमी से जूझ रहे अभिभावकों को शिक्षा विभाग ने राहत दी है। पूर्व में शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों की समस्त एनसीईआरटी की पुस्तकों की बिक्री के लिए पुस्तक मेला लगाने का निर्णय लिया था। इसी कड़ी में 16 अप्रैल को राजकीय इंटर कॉलेज में पुस्तक मेला लगेगा। इसमें शासन द्वारा निर्धारित प्रकाशक अपने स्टोल लगाकर एनसीईआरटी की पुस्तकें बेचेंगे। विद्यार्थी और अभिभावक मेले में से पुस्तकें खरीद सकेंगे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।