सरयू नदी के रेत पर मिले अधेड़ के शव की हुई शिनाख्त

Jan 05, 2026 04:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

Mau News - धनौली रामपुर गांव के सामने सरयू नदी में एक 42 वर्षीय अधेड़ का शव मिला है। मृतक की पहचान आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रणविजय सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने 14 दिसंबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

सरयू नदी के रेत पर मिले अधेड़ के शव की हुई शिनाख्त

दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौली रामपुर गांव के ठीक सामने सरयू नदी के रेता पर रविवार को मिले अधेड़ के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भटौली इब्राहीमपुर निवासी 42 वर्षीय रणविजय सिंह पुत्र रामसमुझ सिंह के रूप में हुई है। सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त की, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। साथ ही पुलिस मौत के कारणों को पता करने के लिए जांच पड़ताल में जुटी है। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के धनौली रामपुर गांव के सामने बंधे पर रविवार की अपराह्न लगभग तीन बजे बंधे पर घूम रहे लोगों ने सरयू नदी के रेता पर एक 42 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा देखा।

सूचना पर पुलिस ने स्टीमर के सहायता से रेता से शव को बाहर लाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो बनियान के अंदर पॉलीथिन में बंधी मोबाइल और एक गला हुआ टिकट बरामद हुआ। लेकिन पानी में भींगने से मोबाइल खराब हो गया था, जबकि टिकट पर भी कुछ स्पष्ट नही हो पा रहा है। वहीं सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किया था। थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों पर सूचना भेजी गई थी। शव के पास से मिले मोबाइल की सहायता से परिजनों को सूचना दी गई। जिसके बाद जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान 42 वर्षीय रणविजय सिंह पुत्र रामसमुझ सिंह निवासी भटौली इब्राहीमपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। परिजनों ने 14 दिसंबर को जीयनपुर कोतवाली में गुमसुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। और खोजबीन में जुटे हुए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मौके से साक्ष्य एकत्रित किए गए है। साथ ही जांच पड़ताल भी जा रही है। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;