गणना प्रपत्र वापस न करने वालों की बनेगी सूची
Mau News - मऊ में बीएलओ को विशेष गहन पुनरीक्षण की अंतिम तारीख बढ़ने के बाद भी मतदाता फार्म इकट्ठा करने में कठिनाई हो रही है। अधिकारी मतदाताओं को प्रेरित कर रहे हैं और फार्म जमा न करने वालों की सूची तैयार की जा रही है। बीएलओ रात भर जागकर फार्म अपलोड कर रहे हैं, जबकि कई ने हेल्पडेस्क भी स्थापित की हैं।
मऊ, संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण की आखिरी तारीख बढ़ने के बाद भी बीएलओ को चैन नहीं मिल पा रहा है। बार बार घर जाकर और फोन मतदाताओं को फोन करके बीएलओ थक चुके हैं। इसकी रिपोर्ट भी लगातार अफसरों के पास पहुंच रही है। इस पर सख्ती की जा रही है। जो मतदाता बार-बार मांगने के बाद भी गणना प्रपत्र नहीं जमा कर रहे हैं उनकी सूची बनायी जायेगी। हालंकि फार्म जमा न करने वालों के लिए एप पर अलग से आप्शन भी दिया गया है। इस बीच जिला प्रशासन की ओर से एसआईआर को समय से पूरा कराने के लिए जोर लगा दिया गया है।
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र समेत अफसरों ने मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मतदाताओं को मोटीवेट कर रहे है। आयोग के निर्देश पर अब एसआईआर अभियान 11 जनवरी तक चलना है। इसको देखते हुये बीएलओ को राहत मिली है। फिर भी अभी भी उनके लिए सिरदर्द कम नहीं है। क्योंकि यदि फार्म कलेक्शन हो जाते हैं तो फोटो अपलोड करने में समस्या आ रही है। दिन में तो फोटो अपलोड हो ही नही पाता। रात में जब सरवर सही होता है इसके बाद ही मतदाताओं के फार्म अपलोड हो पा रहे हैं। ऐसे में रात रात भर जागकर बीएलओ को अपने फार्म अपलोड करने पड़ रहे हैं। तारीख बढ़ने के बाद भी कई क्षेत्रों में बीएलओ के सामने फार्म कलेक्शन की समस्या आ रही है। फार्म अधिकाधिक संख्या में इकट्ठे हों इसके लिए कई बीएलओ ने अपने अपने क्षेत्र में हेल्पडेस्क भी स्थापित की। एडीएम सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि सभी बीएलओ को निर्देश दिये गये हैं कि वह एक एक फार्म कलेक्ट करना सुनिश्चित करें। बार बार मांगने पर भी यदि फार्म नही दिया जाता तो ऐसे लोगों की सूची बना लें। उन्होने प्रधानों, पंचायत सचिवों, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक सफाई कर्मियों को भी इस कार्य में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




