शोकसभा कर पूर्व सांसद को दी गई श्रद्धांजलि
Mau News - दोहरीघाट (मऊ) में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। नेताओं ने उनके कार्यों और समाजसेवा की सराहना की, उन्हें गरीबों की आवाज और स्पष्टता का प्रतीक बताया।
दोहरीघाट (मऊ)। कस्बे में ब्लॉक मुख्यालय के पास मंडल मंत्री विक्रम चौहान के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घोसी लोकसभा के पूर्व सांसद हरिनारायन राजभर के निधन पर शनिवार को शोकसभा का आयोजन किया। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। दो मिनट का मौन रहकर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही उनके कार्यों और पार्टी में दिए गए योगदान को याद किया। अनन्द तिवारी ने कहा कि पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर जमीन से जुड़े व्यक्ति थे। स्पष्टता उनका गुण था और समाजसेवा उनकी आदत थी। उनके व्यक्तित्व में बनावटीपन बिल्कुल नहीं था। सौरभजी ने अपने शोक संदेश में कहा कि हरिनारायण राजभर आम जनमानस की बात करने वाले नेता थे।
वे गरीबों और कमजोरों की आवाज थे। प्रह्लाद दास गुप्ता ने कहा कि स्व. हरिनारायण राजभर कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि मानते थे और किसी भी विषय पर स्पष्टता से बोलने का साहस रखते थे। इस दौरान सुरजनाथ शास्त्री, राजेंद्र, अमरजीत, प्रेमशंकर राय, जनार्दन, पंकज मद्धेशिया, संजय प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


