रसूलपुर में निकाली तिरंगायात्रा, लगाए जयकारे
संक्षेप: Mau News - सूरजपुर के रसूलपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व मनोज मेघवाल ने किया। यह यात्रा बैरमपुर गेट से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए डा....
सूरजपुर। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के रसूलपुर में गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाजपाजनों ने तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा मनोज मेघवाल की नेतृत्व में यात्रा बैरमपुर गेट से प्रारंभ होकर रसूलपुर, परिखापुर, इब्राहिमाबाद, सूरजपुर के पास जाकर डा.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ चकऊथ हनुमान मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुई। इस दौरान भारत माता के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया था। मनोज मेघवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले लोगों को याद करना है। तिरंगा यात्रा में अजय राय, प्रवीण सोनकर, अजय, प्रभात उपाध्याय, पंकज तिवारी, संतोष पांडे, विकास गुप्ता, गोलू मिश्रा, सूरज नाथ शास्त्री, रामप्रवेश मौर्य आदि शामिल रहे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




