Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsBJP Announces District Representatives and Mandal Presidents in Mau

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पार्टी की मजबूती के लिए करें कार्य

Mau News - भारतीय जनता पार्टी ने मऊ में 17 मंडलों के अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों की घोषणा की। भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। सभी नवनियुक्त मंडल...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊMon, 30 Dec 2024 11:24 PM
share Share
Follow Us on
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पार्टी की मजबूती के लिए करें कार्य

मऊ। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जनपद के 17 मण्डलों के अध्यक्षों के साथ ही जिला प्रतिनिधियों की घोषणा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने सभी मंडल अध्यक्षों तथा जिला प्रतिनिधियों को शुभकामना दी। आह्वाहन किया कि सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पार्टी को मजबूती देते हुए धरातल पर जाकर कार्य करें तथा प्रत्येक बूथ की जीवंत करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दे। सोमवार को पार्टी कार्यालय पर नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों तथा जिला प्रतिनिधियों का भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल माला पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनपद के कुल 19 मंडलों में से 17 मंडलों के अध्यक्ष घोषित हो गए हैं। चुनाव की सारी प्रक्रिया शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में पूरी पारदर्शिता से लागू की गई है। पार्टी में लगातार संगठन के कार्य चलते रहते हैं। अत: हम सभी को पूरी ताकत से संगठन के कार्य को आगे बढ़ाना है। सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष बूथ को मजबूत करने का प्रयास करे। जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत राय ने सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष तथा जिला प्रतिनिधि के नाम प्रकाशित किया। इस अवसर पर सुनील कुमार गुप्त, संतोष सिंह, राकेश मिश्रा, रामाश्रय मौर्य, संगीता द्विवेदी, अनिल श्रीवास्तव, कृष्णकांत राय, राघवेंद्र राय शर्मा, सुनील यादव, अंजनी सिंह, रमेश दुबे, अवधेश सोनकर आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें