बाइक-ट्रक में टक्कर, युवक की मौत और युवती घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित कचहरी मोड़ के पास बुनकर कॉलोनी के ठीक सामने बुधवार देर रात लगभग 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

बाइक-ट्रक में टक्कर, युवक की मौत और युवती घायल

मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित कचहरी मोड़ के पास बुनकर कॉलोनी के ठीक सामने बुधवार देर रात लगभग 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 28 वर्षीय अंकित सिंह पुत्र स्वर्गीय प्रमोद सिंह निवासी पिपनार थाना मरदह, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। अंकित सिंह अपनी बाइक पर प्रिया गुप्ता के साथ कहीं जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अंकित सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, बाइक पर सवार युवती प्रिया गुप्ता निवासी सिवान जिला (बिहार), गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उनका दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।